- Hindi News
- पुलिस आने के बाद भागे फसल काटने आए यूपी के किसान
पुलिस आने के बाद भागे फसल काटने आए यूपी के किसान
सनौली | यमुनानदी के अंदर खड़ी हरियाणा के किसानों की गन्ने की फसल को काटने को यूपी के गांव मवी के किसान पहुंचे। जब इसकी सूचना प्रदेश के किसानों ने पुलिस को दी तो वो तुरंत वहां पहुंच गए। पुलिस की जिप्सी देखते ही यूपी के किसान भाग निकले। इस दौरान हरियाणा के किसान भी वहां पहुंच गए। इस भूमि पर खड़ी फसलों की सुरक्षा को लेकर वैसे तो हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं, मगर उनके पास हथियार होने पर वे लाठियों से ही सुरक्षा कर रहे हैं। जिस पर यूपी के किसानों के हौसले बुलंद हैं, वो कभी भी यूपी की ओर से इस भूमि पर एकजुट होकर हथियार लेकर पहुंच जाते हैं। गुरुवार को भी हरियाणा के गांव रिशपुर के किसानों की खड़ी गन्ने की फसल को काटने के लिए काफी किसान यूपी की ओर से यहां गए। तभी इसकी सूचना हरियाणा के किसानों भूमि पर तैनात हरियाणा पुलिस के जवानों ने बापौली थाना पुलिस में दी। इस पर वहां से जिप्सी गई और यूपी के किसान भाग गए।
किसान पहल सिंह, बिशंबर, रमेश, कृपाल, नन्हा, प्रदीप, कटार, नकली, रवीन्द्र का कहना है कि इस भूमि पर खड़ी हमारी गन्ने की फसल पर यूपी कैराना एसडीएम ने स्टे आर्डर देकर कटाई से रूकवा दिया और अब मवी के किसान इसे काटने रहे हैं।
समस्याका निकालेंगे हल
इसबारे में डीआरओ विद्यासागर बाठला का कहना है कि पहले भी एसडीएम ने बैठक में कहा था कि जिसने खेती बोई है वो ही काटेगा। हरियाणा के गांव रिशपुर के किसानों द्वारा बोई गन्ने की फसल की कटाई वो ही करेंगे। इसको लेकर जिला उपायुक्त से शुक्रवार को ही मिलने जा रहा हूं। उनके आदेश पर आगामी कार्रवाई कर जल्द ही इस भूमि पर दोनों प्रदेशों के उच्चाधिकारियों से बैठक कर समस्या हल कराई जाएगी।
सनौली. यमुनाभूमि में यूपी के किसानों को भगाने पहुंचे हरियाणा के ग्रामीण।
सनौली | हरियाणाके गांव खोजकीपूर और यूपी के टांडा के किसानों के चल रहे यमुना भूमि सीमा विवाद में 314 एकड़ भूमि का निपटान करने के लिए गुरुवार को बापौली की मार्केट कमेटी में दो प्रदेशों हरियाणा-उत्तरप्रदेश के अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग हुई। तीन घंटे तक चली बैठक में फैसला लिया कि 15 दिसंबर को अधिकारियों के मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश करवाई जाएगी। इसके बाद दोनों प्रदेशों की भूमि का रिकार्ड आपस में आदान-प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के डीआरओ विद्यासागर बाठला, नायब तहसीलदा