पॉलीथिन हटाओ बीमारी भगाओ का दिया संदेश
सनौली | गांवकुराड़ के राजकीय सीसे स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्कूल के प्रांगण, पार्क में साफ सफाई की। बच्चों ने स्लोगनों से पॉलीथिन हटाओ बीमारी भगाओ का संदेश दिया। स्कूल प्रिंसिपल सुमन मोर ने बताया कि इस दौरान प्रतियोगिता भी कराई गई। इस अवसर पर जयभगवान, नरेश, सुरेश मौजूद रहे।