गोचरान भूमि से कब्जा छुड़वाने की मांग
सनौली | गांवसंजौली में कुछ दबंग लोगों ने गोचरान भूमि पर कब्जा कर गेहूं की बिजाई कर रखी है। उक्त जमीन को कब्जामुक्त करवाने के लिए गांव की पंचायत भी अब आगे गई है। सरपंच बिजेंद्र रावल, सुभाष, चूहड़ सिंह, रवीन्द्र, भीम सिंह पूर्व पंच, बिजेंद्र सिंह ने गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद भी प्रशासन ढील बरत रहा है। इस बारे में बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा का कहना है कि गोचरान भूमि की निशानदेही की फाइल नायब तहसीलदार के पास गई हुई है। पैमाइश होने के बाद जैसे ही फाइल आएगी तो पुलिस फोर्स मंगवा कर कब्जे छुड़वाए जाएंगे।