पेयजल सुविधा मिलने पर प्रदर्शन
पानी निकासी होने पर जताया रोष
गांव अत्तौलापुर-बहरामपुर की कॉलोनी में पेयजल सुविधा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कॉलोनीवासियों ने जनस्वास्थय विभाग सरकार के खिलाफ रोष जताया।
नहीं हुई सुनवाई
ग्रामीण बलवान, रामधन, शामलाल, बलबीर, रामेश्वर, दिलबाग, सावित्री देवी, शीला, सुनहरी, मोना, संतोष, कृष्णा, राजकली, पूनम, सरबती, बीरो, राजो देवी, भानमती, बिमला, लिछमी, कमलेश, रेखा का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वो कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, मगर कोई हल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो रोड जाम करेंगे। इस बारे में सरपंच महक सिंह का कहना है कि जल्द ही पानी की लीकेज पाइपलाइन ठीक कराई जाएगी। इसके अलावा जहां लाइन नहीं बिछी हैं, वहां बिछाई जाएगी।
पेयजल के लिए रोष जताते अत्तौलापुर-बहरामपुर के ग्रामीण।
सनौली | गांवखोजकीपुर से रमाल जाने वाली मुख्य सड़क पर निकासी होने से पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बारे में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। सविता, नीलम, बीरमती, संतरा, कमलेश, भतेरी, गुड्डी, कविता, सुमन, रमेश शर्मा, संदीप, बलबीर, कर्मपाल, महाबीर ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो रोड जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।