- Hindi News
- बापौली में यज्ञ कर सुख समृद्धि की कामना की
बापौली में यज्ञ कर सुख-समृद्धि की कामना की
बापौली/सनौली | गांवबापौली में राजेश पायलट चौक पर गोरक्षा दल, आर्य समाज, युवा गुर्जर सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुशील आर्य ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और पाखंडों से दूर कर शिक्षा देकर वेद मार्ग पर चलाना है। यज्ञ से क्षेत्र में सुख शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं हर माह अंतिम रविवार को गांव के किसी भी चौराहे पर वैदिक यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन करेंगी। इस अवसर पर यशपाल, कन्हैया लाल, जनेश्वर आर्य, संतराम आर्य, राज, जितेंद्र, धर्मपाल, बिशंभर, बलिंद्र, सोनू रावल, सही राम, पवन, नरेश मौजूद रहे।
सनौली. बापौलीमें यज्ञ करते आर्यसमाज, गोरक्षा दल, युवा गुर्जर सभा के सदस्य।