पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 पशुओं सहित 2 तस्कर पकड़े

2 पशुओं सहित 2 तस्कर पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहौलीरोड से यूपी की तरफ दो पशुओं को ले जाते हुए ग्रामीणों ने दो पशु तस्करी के आराेपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया गया। वहीं पशुओं को गोशाला भेज दिया गया है।

ग्रामीण सुभाष निवासी गढ़ी छाज्जू ने चौकी पुलिस को बताया कि मैं गोरक्षा दल हरियाणा का सदस्य हूं। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बिहौली रोड के रास्ते दो आदमी पशु लेकर यूपी जा रहे थे। इस पर हमने दोनों लोगों को पकड़ लिया। जब हमने पशुओं को ले जाने आदि के कारण पूछे तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम जहिद निवासी ग्वालड़ा अलीशेर निवासी राणा माजरा बताया।

बापौली| यमुनापुल स्थित सनौली नाका चौकी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के तहत नाका बंदी कर कैंटर में भरकर उत्तरप्रदेश ले जाए जा रहे 12 ऊंटों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इनको सनौली खुर्द गांव की श्री चतुर्भोज गोशाला में पहुंचा दिया। पुलिस ने तस्कर चालक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। तस्करों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी एएसआई हरिराम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली की कैंटर में ऊंटों को भरकर उत्तरप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने नाका बंदी लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंनें तस्कर इरशाद निवासी तेवड़ा उत्तरप्रदेश चालक सतीश निवासी नया गांव झज्जर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।