स्कूल में नदारद मिले आठ अध्यापक
सनौली | गांवगढ़ी बैसक स्कूल में स्थित राजकीय सीसे स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण पर स्कूल में आठ अध्यापक अनुपस्थित मिले। बुधवार के सुबह करीब 8 बजे खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार स्कूल समय पर राजकीय सीसे. स्कूल गढ़ी बैसक पहुंचे। स्कूल में हाजरी रजिस्टर चेक करने पर स्कूल के इंचार्ज सहित 8 अध्यापक गैर हाजिर पाए गए। इसमें संजय शर्मा, श्रीकृष्ण, देवेंद्र, अध्यापिका पूनम देवी, विनोद, राजेश, श्रीदत्त, कुलदीप शामिल हैं। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि ब्लाॅक से दूरी पर होने के कारण स्कूल में अकसर अध्यापक देर से आने की शिकायत मिल रही थी। स्कूल के इंचार्ज संजय शर्मा को स्पष्टीकरण का नोटिस दिया गया और अन्य अध्यापकों के कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया है।