टीम ने गन्ने की फसल का सर्वे किया
सनौली | कृषिविभाग कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गांव छाजपुर, कुराड़, रिशपुर में गन्ने की फसल का सर्वे किया। सर्वे टीम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आजाद सिंह, डॉ. एएस महला, डॉ. शिशुपाल कादियान, डॉ. राकेश महला, डॉ. प्रदीप, रामभज ने दौरा किया। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ने के खेतों में कीड़े बीमारियों के लक्षण से अवगत कराना तथा उनके प्रबंधन के बारे में जानकारी देना था। टीम ने पाया कि सूखे मौसम से पहले ज्यादातर खेतों में सफेद मक्खी, वैब माइट, रेड-रोट, विल्ट, पोखाबाई बीमारियाें का प्रकोप पाया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि वे पछेती गन्ने की फसल में 2 किलोग्राम जिंक, 10 किलोग्राम यूरिया और 4 सौ लीटर पानी में घोल कर प्रति एकड़ फसल में छिड़काव करें। इस मौके पर धर्मबीर, रामफल, रामकिशन, कृष्ण, राजेंद्र रावल मौजूद रहे।