पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोष जताकर ग्रामीण बोले ट्रांसफार्मर बदलो

रोष जताकर ग्रामीण बोले- ट्रांसफार्मर बदलो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | मिर्जापुरमें एक ही बिजली का ट्रांसफार्मर है। ये दस दिनों से खराब है। इससे बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है और शाम को पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वो बिजली विभाग को सूचित कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

धरनादेने को होंगे मजबूर : ग्रामीणराजपाल, सोनू, विनोद, महाबीर, जनेसर, बिमला, सरोज, कमलेश, बीरमती, नीलम ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो धरना देने को मजबूर होंगे। इस बारे में बिजली निगम छाजपुर सब डिविजन के एसडीओ अश्विनी का कहना है कि मिर्जापुर में ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, इसकी मुझे जानकारी नहीं थी। अब पता चल गया है, ग्रामीणों की समस्या हल की जाएगी।

मिर्जापुर में ट्रांसफार्मर बदलने पर रोष जताते ग्रामीण।