शिव संदेश रथ यात्रा निकाली
बापौली | महाशिवरात्रिपर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बापौली के योग शिक्षण केंद्र से शिव संदेश रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रविवार को गांव सनौली कलां, कुराड़ में अपना संदेश देती हुई बापौली पहुंची।
ब्रह्माकुमारी सुनीता ने रथ यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि जन-जन में आध्यात्मिक जागृति लाने सभी को परमात्मा परिचय देने का यह कार्य हर आत्मा के लिए जरूरी है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बापौली योग शिक्षण केंद्र इंचार्ज ललिता, देशराज कटारिया, भोपाल रावल, रमेश, बलबीर, महिपाल, विजय, कुमारी अन्नू मौजूद रहे।
बापौली. शिवसंदेश रथ यात्रा के दौरान आत्मा-परमात्मा के बारे में बतातीं ब्रह्माकुमारी ललिता।