पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकासी होने पर परचेज सेंटर पर भरा पानी

निकासी होने पर परचेज सेंटर पर भरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानकी कटाई शुरू हो चुकी है और जल्द ही आवक भी हो जाएगी, लेकिन सनौली खुर्द गांव के परचेज सेंटर के एक तिहाई हिस्से में बरसात का पानी भरा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत ने केंद्र की जगह पर पुरानी ईंटों के चट्टे भी लगवा रखे हैं।

आढ़ती सहित यूनियन के प्रधान अशोक गर्ग का कहना है कि केंद्र में गंदगी है। इसके अलावा सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने मार्केट कमेटी प्रशासन से मांग की है कि परचेज सेंटर की सभी समस्याएं दुरुस्त करवाई जाए, ताकि किसी को परेशानी हो।

जल्द कराई जाएंगी सुविधाएं मुहैया

इसविषय में मार्केट कमेटी बापौली सचिव अनिल शर्मा का कहना है कि सनौली खुर्द के खरीद केंद्र पर ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई ईंटों को उठवाने के लिए बीडीपीओ सरपंच को लिखित पत्र भेज एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी जल्द ही मुहैया करवा दी जाएंगी।