पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेमेंट मिलने पर मजदूरों में रोष

पेमेंट मिलने पर मजदूरों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय खेत मजदूर यूनियन इकाई के मजदूरों ने छह महीने से जॉॅब काॅर्ड बनने और मेहनताना मिलने पर बापौली में बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने बीडीपीओ के होने पर एबीपीओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के ब्लॉक सचिव ओमपाल, कुलदीप, कर्मबीर, रणधीर, मुकेश, सुभाष, सलिंद्र, धर्मा, कमल, ब्रिजपाल, राधा, विनोद, बबीता, रोशनी, संतोष, रीना, राजकली, संतोष, सुनीता ने बताया कि वो कई महीने से जॉॅब कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने दिए गए मांग पत्र में बताया कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लॉटों पर कब्जा दिया जाए। बीपीएल सूची से हटाए गए नामों को पुन: जोड़ा जाए। बापौली ब्लाॅक के हर गांव में रोजगार सहायक भर्ती करवाए जाए। एबीपीओ ने उन्हें उनकी मांगें उच्चाधिकारियों को भेजकर संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।

सनौली. मांगोंको लेकर रोष जताते यूनियन के मजदूर।