- Hindi News
- ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मांगा बिजली और पानी
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मांगा बिजली और पानी
गांवबापाैली के पास ग्राम पंचायत गढ़ी भलौर के अंतर्गत आने वाले डेरा जोगियापुरा में बिजली, पानी की सुविधाएं नहीं मिलने पर लोगों ने खंड जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी समस्या हल नहीं हुई तो वो धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। बस्तीवासी प्रेम, नरेश, अशोक, राकेश, कालू, प्रमोद, राजू, बबली, सुमन का कहना है कि डेरे में हम काफी सालों से रह रहे हैं। मगर डेरे की बिजली सप्लाई खेतों से दी जाती है। इस कारण उन्हें कम बिजली मिलती है। इस अलावा पेयजल के लिए भी उन्हें दूर-दूर जाना पड़ता है। इस बारे में छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम और हलके के नेताओं को बस्तीवासी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मिल चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
डेरा जोगियापुरा में बिजली, पानी सुविधाएं मिलने पर रोष जताते लोग।