पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को जल्द मिलेगा दो मंजिला ट्रेनिंग सेंटर

किसानों को जल्द मिलेगा दो मंजिला ट्रेनिंग सेंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | सनौली-बापौलीब्लॉक के किसानों के लिए बापौली अनाज मंडी में बन रहा दो मंजिला किसान ट्रेनिंग सेंटर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसके बाद किसानों को कृषि संबंधित ट्रेनिंग के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

सीजन के दौरान नई अनाज मंडी बापौली में कोई रेस्ट हाउस होने के चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। किसानों की समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस सरकार में रहे विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने मंडी की आने वाले गेट के नजदीक किसान ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया था। करीब 85 लाख की लागत से बनने वाला ट्रेनिंग सेंटर लगभग बनकर तैयार हो चुका है।

दो मंजिला सेंटर में एक बड़ा हॉल, चार कमरे, रसोई, एक लॉन के अलावा अन्य सुविधाओं से लैस होगा। किसान मोहकम, रामदास, रकम सिंह, राजबीर आदि ने बताया कि अनाज मंडी में बन रहा किसान ट्रेनिंग सेंटर तैयार हो जाने के बाद किसानों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

किसानों को अनाज मंडी में अपनी फसल लेकर आने के बाद कई भी जगह खाली होने के चलते आराम करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब किसान ट्रेनिंग सेंटर तैयार होने के बाद किसान आराम तो कर ही सकते है साथ में उन्हें फसल कैसे उगाएं इसके बारे में भी समय-समय पर जानकारी मिलेगी।

इस बारे में ठेकेदार केएल ठकराल ने बताया कि किसान ट्रेनिंग सेंटर लगभग बनकर तैयार हो चुका है, जो भी थोड़ा बहुत काम रहता है वो चल रहा है।

वहीं मार्केट कमेटी सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि नई अनाज मंडी में बन रहे सेंटर में तैयार के होने के बाद किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों का रेस्ट हाउस होगा।