पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य जरूरी : सुमन

सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य जरूरी : सुमन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | राजकीयमहाविद्यालय में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिलाओं के कानून विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रिटार्यड प्रोफेसर ऑफ लॉ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र सुमन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. गुरनाम सिंह मलिक ने की।

सुमन गुप्ता ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य जरूरी है। हर व्यक्ति को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं के कानून, महिला सशक्तीकरण, घरेलू हिंसा, लिंग भेद जैसे गंभीर विषयों पर छात्राओं के साथ अपने विचार सांझा किए और बताया कि विभिन्न समस्याओं जैसे छेड़छाड़, हिंसा आदि मुद्दों पर किस प्रकार हर कानूनी मदद ले सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य गुरनाम सिंह मलिक ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से सशक्तीकरण को प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी लड़की को अपने साथ होने वाले अत्याचार को सहन नहीं करना है। क्योंकि अत्याचार सहन करना भी एक गुनाह है। इस अवसर पर रश्मि तुली, डाॅ. राजेश मेहरा, सीमा, रितु मान, आशा, दलबीर देसवाल मौजूद रहे।