- Hindi News
- बेटी बचाओ स्पर्धा में मीनाक्षी, पर्यावरण में निशा अव्वल
बेटी बचाओ स्पर्धा में मीनाक्षी, पर्यावरण में निशा अव्वल
सनौली | बीआरएमवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला रोड पर बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण सरंक्षण पर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता दो भागों में बांटी गई। जिसमें में 10वीं से 12वीं कक्षा आठवीं से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं में मीनाक्षी प्रथम, अन्नू द्वितीय, राखी तृतीय, पर्यावरण सरंक्षण प्रतियोगिता में निशा प्रथम, आरती द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता शिक्षक दिनेश भारद्वाज की देखरेख में करवाई गई। स्कूल प्रबंधक रामपाल शर्मा ने विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल लेवल पर होने वाली हर प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा उजागर होती है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटी बेटों से कई आगे निकल चुकी है। चाहे वह शिक्षा, राजनीति या खेल का मैदान हो। हर क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। स्कूल प्राचार्य अजीत रावल ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा से पौधे लगाते चाहिए और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जिसे लेने से हम जीवित रहते है, अगर पेड़-पौधों नहीं होंगे तो व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता। इस अवसर पर शेर सिंह, गीता, माधव शर्मा, प्रवीन, महावीर और सीमा आदि उपस्थित रही।
सनौली. पर्यावरणसंरक्षण पर छात्राओं द्वारा बनाई पेंटिंग।