पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद मिलने पर पैक्स पर जड़ा ताला

खाद मिलने पर पैक्स पर जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | खादकी किल्लत से परेशान पांच गांवों के किसानों ने शुक्रवार दोपहर को गांव गढ़ी बेसक स्थित दी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति पैक्स पर ताला जड़ दिया। पैक्स में 8 महीने से खाद नहीं आने पर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दी गढ़ी बेसक प्राथमिक कृषि सहमारी समिति में खाद लेने पहुंचे किसान याकूब, हाली युसुफ, बाबूराम, सादा पंच, सलीम, इदनान, बिलाल, जुलफान, अलीहसन, परवेज, इस्माईल, मुस्तफा, साबिर, सलीम, जमशेद ने बताया कि पिछले वर्ष किसानों के साथ पैक्स के अधिकारियों कर्मचारियों ने लाखों रुपए का गबन किया था। इसकी किसानों द्वारा शिकायत देने पर संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराई जा रही है। अब इस पैक्स में करीब आठ महीने से अधिक समय से खाद भी नहीं मिल रहा है। इस पर किसानों को परेशानी हो रही है। इस बारे में सेल्समैन का कहना है कि पैक्स में खाद पिछले आठ महीने से नहीं रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारी से मिलकर समस्या हल कराई जाएगी।

सनौली. खादमिलने पर पैक्स पर ताला जड़ते किसान।