- Hindi News
- आधार कार्ड बनने पर ग्रामीणों ने किया रोड जाम
आधार कार्ड बनने पर ग्रामीणों ने किया रोड जाम
सनौली | आधारकार्ड को बनवाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने कार्ड की अनिवार्यता तो कर दी है, लेकिन इसको बनवाने के लिए लोगों की परेशानियों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ब्लॉक के प्रधान धर्मसिंह की अगुवाई में बापौली से समालखा जाने वाली सड़क को कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक गांव जाकर आधार कार्ड बनवाने की मांग की।
धर्मसिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने अन्य कार्यों में जरूरी होने से लोगों को आधार कार्ड बनवाना मुश्किल हो गया है। इसके लिए लोग पिछले करीब एक माह से बीडीपीओ कार्यालय में चक्कर काटकर थक चुके है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर सुमन, पिंकी, शांति, सोनी, सहीराम, प्रीतम, बिल्लू मौजूद रहे।