- Hindi News
- हरियाणा से यूपी में हो रही खाद की तस्करी
हरियाणा से यूपी में हो रही खाद की तस्करी
गेहूंका सीजन अभी आरंभ नहीं हुआ और खाद की तस्करी शुरू हो गई है। हरियाणा से उत्तरप्रदेश में खाद की तस्करी जोरों पर चल रहा है। कृषि विभाग की ओर से प्रतिबंध लगे होने के बावजूद भी बापौली सनौली स्थित सहकारी समितियों(पैक्स) सहित प्राइवेट खाद की दुकानों से खाद को उत्तरप्रदेश के तस्कर धड़ल्ले से लेकर जा रहे है।
किसानों का कहना है कि अगर खाद की तस्करी इसी तरह चलती रही तो प्रदेश में गेहूं के सीजन में खाद की कमी हो जाएगी। हरियाणा के किसानों को खाद पर प्रदेश सरकार कृषि विभाग की ओर से अनुदान राशि दी जाती है। इससे अन्य पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा हरियाणा प्रदेश में खाद सस्ता है। पैक्स के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से इसका फायदा हरियाणा के किसानों को मिलकर उत्तरप्रदेश के किसानों को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि खाद की तस्करी को रोकने के लिए कृषि विभाग की अोर से पुलिस प्रशासन को भी लिखित पत्र दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा अभी तक किसी खाद तस्कर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पत्र नहीं मिला है : चौकी प्रभारी
सनौलीयमुना पुल चौकी प्रभारी हेमराज का कहना है कि कृषि विभाग की ओर से खाद पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें पत्र भेजा गया है, लेकिन वो तक उनके पास पहुंचा नहीं है। जैसे ही मिलेगा तो तुरंत प्रभाव से उत्तरप्रदेश में जाने वाले खाद पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
ट्रैक्टर से यूपी की तरफ ले जा रहे हैं कुछ लोग खाद।