- Hindi News
- धर्मशाला निर्माण की ग्रांट आने पर कुम्हार समाज ने जताया रोष
धर्मशाला निर्माण की ग्रांट आने पर कुम्हार समाज ने जताया रोष
सनौली | घोषणाके बाद भी धर्मशाला निर्माण की ग्रांट आने पर कुम्हार समाज के लोगों ने पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा विधायक समालखा धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले भलौर में जिले के कुम्हार समाज के लोगों की महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष चंद्र बावलिया ने की।
बावलिया, जयपाल प्रजापत, रामकर्ण, मनोज, गोवर्धन, संदीप, राजा, पंकज, विमल, राजपाल, नरेश का कहना है कि गांव सनौली खुर्द में दो साल पहले कुम्हार समाज की ओर से प्रदेश स्तर पर गुरु दक्ष जयंती मनाई गई थी। इसमें डॉ. अरविंद शर्मा, हलका विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने धर्मशाला निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन इसे अभी तक नहीं दिया गया है। इसको लेकर लोग बीडीपीओ बापौली, पंचायत सनौली और हलका विधायक धर्म सिंह छौक्कर से कई बार मिल चुके हैं उनसे मात्र आश्वासन ही मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे दोबारा धरने पर बैठेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
सनौली. गांवभलौर में ग्रांट आने पर महापंचायत करते ग्रामीण।