कबड्डी में मिर्जापुर अव्वल
सनौली | जलमाणामें रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच जयपाल रावल ने किया। उन्होंने कहा कि गांव का असली खेल कबड्डी है। खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे भाईचारे बढ़ता है। प्रतियोगिता में मिर्जापुर प्रथम, गोयला खेड़ा द्वितीय, जलमाणा की टीम तृतीय रही। इस अवसर पर अजीत, दिनेश, सुनील, रोहताश, नीरज, सुरेश, राहुल, सुरेश, मनीष, विकास, राजेंद्र, रोशनलाल, अनिल, अमित, विकास मौजूद रहे।