पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटनाओं में मां बेटे सहित 9 लोग घायल

सड़क दुर्घटनाओं में मां बेटे सहित 9 लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा/बापौली/सनौली। जीटी रोड पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में गन्नौर के गांव अटेल निवासी मां बेटे सहित 9 लोग घायल हो गए। उन्हें शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से एक को चोट ज्यादा होने पर खानपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।

सीएचसी में शहर के वार्ड 12 कृष्णा काॅलोनी निवासी मालदेव ने बताया कि रविवार दोपहर को वो बाइक से पुराना बस अड्डे होते हुए ब्लूजे रोड से घर जा रहा था। इसी दौरान नपा कार्यालय के नजदीक दिल्ली की तरफ से रहे कैंटर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में केवल बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, बल्कि मालदेव को हाथ पैर, सिर अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।

दूसरा हादसा जीटी रोड पर ही गांव पट्टीकल्याणा के सामने हुआ। गन्नौर के गांव अटेल निवासी संदीप ने बताया कि उसका छोटा भाई मंदीप, मां सुमित्रा भाभी संतोष को बाइक से खोजकीपुर स्थित रिश्तेदारी में आया था। दोपहर के समय वो लौट रहे थे। जैसे ही पट्टीकल्याणा के सामने से जीटी रोड क्रास कर रहे थे तो इसी दौरान गन्नौर की तरफ से रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटा भाभी को चोट आई। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि टक्कर मारने वाले बाइक सवार मौके से फरार हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस को देकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा हुए सड़क हादसे में फिरोज गुरमाल निवासी दिल्ली घायल हो गए।

इसके अलावा छाजपुर खुर्द गांव के पास ट्राले की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं इसी हादसे में ट्राले की बुग्गी को टक्कर लगने से दो खच्चर भी मर गए। घायल उत्तरप्रदेश के गांव खरड़ फुगाना निवासी रोहित, ऋषिपाल शकील हैं।