पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोशाला कमेटी पीछे हटी, गोभक्तों ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज

गोशाला कमेटी पीछे हटी, गोभक्तों ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | श्रीकृष्ण गो सेवा सदन गोशाला बापौली में दीवार तोड़कर चोरी हुए गोवंश मामले में गोभक्तों ने कमेटी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गोशाला की दीवार तोड़कर चोर गोवंश ले गए हैं, जबकि कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। पुलिस ने गोभक्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, गोशाला कमेटी बदलने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। गोभक्त सुभाष ने पुलिस को शिकायत को दी शिकायत में बताया कि बापौली स्थित श्री कृष्ण गो सेवा सदन गोशाला में बीते दिनों गोशाला की पिछली दीवार तोड़कर चोर गोवंश चोरी कर ले गए। गोशाला कमेटी ने पुलिस को गोवंश चोरी होने की शिकायत देने के बजाय गोवंश चोरी होने की बात कहती रही। थाना प्रभारी नरेंद्र दहिया ने बताया कि गोशाला के प्रधान ने गोशाला से गोवंश चोरी होने की बात से इंकार किया है, जबकि गोभक्त सुभाष ने गोशाला से गोवंश चोरी होने का मामला दर्ज कर कराया है।

खबरें और भी हैं...