पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी हमारी पहचान : अग्रवाल

हिंदी हमारी पहचान : अग्रवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | निंबरीस्थित गीता काॅलेज आॅफ एजुकेशन में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें स्वाति प्रथम, भारती द्वितीय रही। काॅलेज प्राचार्य ओपी शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हमें इसका अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। मौके पर मीनाक्षी, डॉ. वंदना सिंह, हवा सिंह, नवीन मौजूद रहे।

समालखा. वैश्यकन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम में विचार रखतीं लेक्चरर अंजु अग्रवाल।

समालखा | वैश्यकन्या महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस एवं हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कवि कबीर, रहीम की दोहावली, मीरा के पद, तुलसी की चौपाइयां गायन रूप में प्रस्तुत की।

हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता में बीए प्रथम की छात्रा शिवानी प्रथम, एकता पूजा ने द्वितीय और कोमल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में एनएसएस इंचार्ज अंजु अग्रवाल, डाॅ. आभा त्यागी ने हिंदी दिवस की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रिंसिपल अनु अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति विश्व में सबसे अलग पहचान रखती है और उसका हिस्सा हमारी हिंदी भाषा भी है। इस अवसर पर ऋतु, अमिता मौजूद रहेे।

भाषणस्पर्धा में दिखाई प्रतिभा : मतलौडा | इंडियनपब्लिक स्कूल मतलौडा में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली दिव्या जैन, आकांक्षा, सुप्रिया, रीचा को प्रधानाचार्य मनीष गोयल स्कूल प्रबंधक जैनेश्वर जैन ने पुरस्कृत किया।