पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सनौली अड्‌डे पर अतिक्रमण से लगा जाम, लोग हो रहे परेशान

सनौली अड्‌डे पर अतिक्रमण से लगा जाम, लोग हो रहे परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौलीअड्डे पर अतिक्रमण के कारण आधा घंटा जाम लगा रहा। परेशान लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर दुकानदारों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

सनौली अड्डे पर अक्सर रोड जाम की स्थिति बनी रहती है। हर रोज यहां पर जाम लग जाता है। सड़क के दोनों किनारों पर बनी दुकानों के आगे दुकानदारों ने रेहड़ियां लगवाई हुई हैं। ग्रामीण सुरेशपाल, राजेंद्र, बलराज, महेश, जगेस, सुरेश का कहना है कि सड़क पर रेहड़ियां लगी होने दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क के पास फुटपाथ पर रखने से सड़क पर जाम लग जाता है। इससे राहगीर परेशान होते हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से फुटपाथ से रास्ता साफ कराने की मांग की है।

सनौली. सनौलीअड्‌डे पर अतिक्रमण होने पर रोड पर लगा जाम।

खबरें और भी हैं...