विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सनौली| गोयलारोड स्थित बीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छह विद्यार्थी अनु, मेघा, अजय, अभिषेक अजय कुमार को स्कॉलरशिप मिलने पर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों ने गत माह पहले हुई टैलेंट हंट के नाम से हुई प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस अवसर पर रामपाल शर्मा, प्राचार्य अजित रावल, दिनेश भारद्वाज, शेरसिंह, राज, अंजू, सुनील, नरेश मौजूद रहे।