सनौली अड्डे पर अतिक्रमण से परेशानी
सनौली | सनौलीअड्डे पर अतिक्रमण होने की वजह से लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ा है। ग्रामीण सतीश, जगेस, राजबीर का कहना है कि सड़क पर रेहड़ियां लगी होने के कारण दुकानदारों द्वारा सामान फुटपाथ पर रखने के कारण जाम की समस्या बनती है। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की।
^इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई नरेश रोहिला का कहना है कि सड़क के साथ फुटपाथ पर पिछले वर्ष अतिक्रमण हटवाया गया था। अब फिर से अतिक्रमण हो गया है। जल्द ही सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी हो।\\\'