बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित
उधर सनौलीमें शनिवार को शुरू हुई बूंदाबांदी से जहां मौसम में ठंडक बढ़ी है वहीं गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आजाद सिंह दहिया ने कहा कि गेहूूं की फसल में जब तक धुंध या बारिश हो तो पैदावार में कमी जाती है।
वहींथर्मलमें हुई बूंदाबांदी की वजह से ठंड बढ़ गई है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं, किसानों के चेहरे खिल गए। किसान हरिसिंह, वेदप्रकाश, जगदीश, आशा, बदलू, वेदसिंह ने बताया कि बरसात से फसल को फायदा होगा।