- Hindi News
- बापौली मंडी सनौली परचेज सेंटर पर मरम्मत कार्य होने से रोष
बापौली मंडी सनौली परचेज सेंटर पर मरम्मत कार्य होने से रोष
भापरा रोड खस्ताहाल, लोग परेशान
लघुसचिवालय सहित यूपी को हरियाणा से जोड़ने वाले लिंक मार्ग भापरा रोड की स्थिति जीटी रोड से लेकर स्टेडियम तक खस्ताहाल हो चुकी है। इस कारण सड़क कम, गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इससे दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं और बड़े वाहनों के पुर्जें टूट रहे हैं। पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल और कई स्कूल होने के कारण यहां से लोगों का दिनभर जाना आना लगा रहता है। वहीं लघु सचिवालय परिसर के लिए अधिकारी भी प्रतिदिन यहां से होकर ही जाते हैं। फिर भी टूटी सड़क की मरम्मत की सुध किसी को नहीं है।
ये सड़क जीटी रोड से निकलकर बिहौली होते हुए यमुना पुल के पास सनौली रोड से मिलती है। दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं। उपमंडल के हरिद्वार जाने वालों का भी यह मुख्य रास्ता है। यहां के कई गांव इस रोड से ही एक दूसरे से जुड़ते हैं। भापरा के सुंदर सिंह, पप्पू बैनीवाल, ऋषि, अजीत, जितेंद्र, नरेंद्र, वीरेंद्र का कहना है कि निर्माण के समय उचित सामग्री नहीं लगाने से रोड की स्थिति खस्ताहाल हो गई है।
समालखा. भापरारोड पर पुलिस चौकी के सामने बने गड्ढे।
बापौली | बापौलीअनाज मंडी में उखड़ी सड़क, लोगों को हो रही है परेशानी।