आग की चपेट में आया घर और वाहन
सनौली | गांवगढ़ी बेसक निवासी मुस्तकीन के ट्रैक्टर बाइक में किसी ने आग लगा दी। इससे उसका घर भी आग की चपेट में गया। घटना के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। लोगों का शोर सुनकर घर के लोग जाग गए और आग को बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर सनौली चौकी पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मुस्तकीन ने आरोप लगाया कि उनके घर में जानबूझकर किसी ने आग लगा दी है।
सनौली. जांचकरती पुलिस।