- Hindi News
- शिविरों में आधार कार्ड बनाने के साथ खोले गए बैंक खाते
शिविरों में आधार कार्ड बनाने के साथ खोले गए बैंक खाते
प्रशासनकी ओर से दो दिवसीय आधार शिविर उपमंडल के गांव सनौली, बापौली खोजकीपुर में लगाए गए हैं। सोमवार को दूसरे दिन भी इन शिविरों में लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने इन शिविरों में आकर जहां अपने आधार कार्ड बनवाएं, वहीं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत अपने बैंक खाते भी खुलवाए। इसके अलावा सभी कैंपों में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लोगों के वोट भी बनाए गए।
एसडीएम प्रदीप कौशिक ने बताया कि सरकार की हिदायतें हैं कि जितनी भी योजनाएं हैं, वे सभी आधार कार्ड से लिंक की जाएंगी। जिले में ढाई लाख लोगों के कार्ड बनने हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जीवित है उसका आधार कार्ड बनाया जाएगा, चाहे वह किसी भी आयु वर्ग का हो। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आधार केन्द्र तक नहीं पाते अथवा बीमार हैं उनके लिए मोबाइल टीम बनाई जाएगी। जो गांव में जाकर आधार कार्ड बनाएगी। सबसे पहले बापौली ब्लॉक का कार्य पूरा किया जाएगा। यह कार्य 31 जनवरी तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें सभी सरपंचों को सम्मलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर काम समाप्त होने के बाद इस कार्य को शहरी क्षेत्र में पुन: आरंभ किया जाएगा।
वहीं,नायबतहसीलदार चेतना चौधरी ने तीनों आधार शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आधार नंबर 12 अंकों का है। एक आधार एक लाभार्थी पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और आम आदमी का एक ही तरह का होता है।