- Hindi News
- कांग्रेस राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर, हजकां की लहर : पसीना
कांग्रेस राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर, हजकां की लहर : पसीना
सनौली | समालखाहलके से हजकां प्रत्याशी कर्ण सिंह पसीना ने कहा कि प्रदेश से कांग्रेस, इनेलो का सफाया होगा। प्रदेश में हर तरफ हजकां की लहर है। ये बातें पसीना ने बापौली में कार्यालय खोलने के दौरान लोगों से कही। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे पार्टी मुखिया कुलदीप बिश्नोई ने सौंपी है, उसे मैं अच्छी तरह से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से जनता आहत हो चुकी है। आम आदमी अब कांग्रेस से छुटकारा चाहता है। कांग्रेस राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीएन त्यागी, भंवर सिंह एडवोकेट, आजाद सिंह, श्यामलाल, अशोक, बिल्लू, संदीप, सुशील, बिजेंद्र, मोनू, सुरेंद्र, सुरेश, जयपाल, सतीश, विपिन, कृष्ण, सुभाष, राजेंद्र, सुरेश, नरेश, बलवान मौजूद रहे।
सनौली. बापौलीमें लोगों को संबोधित करते पसीना।