- Hindi News
- 7 महीने बाद भी ब्लॉक कार्यालय के लिए नहीं हुअा स्थान निर्धारित
7 महीने बाद भी ब्लॉक कार्यालय के लिए नहीं हुअा स्थान निर्धारित
बापौली | सनौलीखुर्द को ब्लाॅक का दर्जा मिले करीब 7 माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसके कार्यालय के लिए स्थान भी निर्धारित नहीं किया गया है। दो माह पहले नोटिफिकेशन भी पंचायत निदेशालय की ओर से जारी हो चुका है और कार्यालय के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
वहीं, कार्यालय की जगह नहीं मिल पाने की वजह से कर्मचारियों की नियुक्ति भी अधर में लटकी हुई है। ऐसा लग रहा है कि सनौली खुर्द ब्लॉक आचार संहिता की भेंट चढ़ गया है।
गौरतलब है कि करीब 15 फरवरी को समालखा में कांग्रेस की सम्मान रैली हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने सनौली खुर्द को ब्लॉक का दर्जा देने की घोषणा की थी। इस विषय में बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा का कहना है कि प्रशासनिक तौर पर ग्राम पंचायत की ओर से स्थान निर्धारित नहीं किया गया है।