मतदान जागरूकता रैली निकाली
सनौली | गांवकुराड़ में राजकीय सीसे स्कूल में मतदान जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सुमन मोर ने कहा कि मताधिकार हमारा मौलिक अधिकार है। मतदान करना हम सब का सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है हमें बिना किसी भय, लालच या दबाव के ईमानदारी और सुयोग्य प्रत्याशी को ही अपना मत देना चाहिए। इस दौरान गांव की गलियों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।