पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेडियम से जिम का सामान चोरी

स्टेडियम से जिम का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | बापौलीके राजीव गांधी खेल स्टेडियम से चोरों ने प्रेक्टिस कमरे में रखा लाखों रुपए का जिम का सामान चुरा लिया। खिलाड़ियों कोच बंसीलाल ने शिकायत बापौली थाना पुलिस को दी। पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है। खिलाड़ी प्रमोद रावल, नरेश, राजबीर, सुरेश, बलवान, सोनू, सुभाष, पवन, महेश ने बताया कि जब वो स्टेडियम में हर रोज की तरह अभ्यास करने पहुंचे तो वहां शीशे टूटे पड़े थे। इसके अलावा वहां से व्यायाम करने का सामान चोरी हो गया था। खिलाड़ियों ने खेल विभाग पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी हुए सामान को स्टेडियम में रखवाने की मांग की है।