पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजकीय स्कूल में वर्दी नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया

राजकीय स्कूल में वर्दी नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | एकतरफ तो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधा देने के सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर कुछ ओर ही बयां होता दिखाई पड़ रहा है।

बच्चों को स्वेटर या जर्सी मिलने से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर प्रशासन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय खेत मजदूर ब्लॉक इकाई के प्रधान ओमपाल, जयपाल, अनीता, सुदेश, सुमन, दर्शना, भूरों, ओमदेई, कमली, प्रेमो आदि ने कहा कि सरकारी स्कूल में गरीब लोगों के ही बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन तो सरकार और ही अध्यापक उनकी तरफ ध्यान देते हैं। उन्होंने सरकार प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए चेताया कि अगर प्रशासन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का ध्यान नहीं रखेगी तो सीएम विंडो में शिकायत देने के साथ स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। वहीं इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि स्कूल की डीडी पावर ऊझा स्कूल के प्राचार्य को सौंपी गई है। जिसके कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल का कोई भी अध्यापक फंड की जिम्मेदारी भी नहीं लेना चाहता। इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा रखा है।

राजकीय स्कूल गोयला में वर्दी मिलने पर बच्चों के साथ रोष जताते अभिभावक।

खबरें और भी हैं...