पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘श्रीमद्‌भागवत कथा सुनने से होता है मानवता के गुणों का विकास’

‘श्रीमद्‌भागवत कथा सुनने से होता है मानवता के गुणों का विकास’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वेश्वरश्री राम मंदिर बापौली में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के शुरूआत में गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूज्य महाराज गणेशाचार्य शास्त्री ने कथा के पहले दिन भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा श्रवण कराई और कहा कि जब जन्म जन्मांतर का पुण्यफल उदय होता है तब हमें भगवत कथा श्रवण करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत कथा मानव में द्वेष, कलह को दूर करके मानवता के गुणों का विकास करता है। आज भी श्री मद भागवत कथा प्रासंगिक है। इस अवसर पर अनिल कंसल, संदीप रावल, शिव कुमार रावल, अर्जुन शास्त्री, विवेक शास्त्री, सोनम, कमलेश, डिंपल, सोनिया, रचयिता, अनिता, पूजा मौजूद रहे

गणेशाचार्य शास्त्री

खबरें और भी हैं...