पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के ठेके के विरोध में रोष

शराब के ठेके के विरोध में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौलीखुर्द अड्डे स्थित सड़क किनारे फुटपाथ पर लोहे का खोखा रखकर उसमें शराब बेचने पर ग्रामीणों में रोष है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने ठेके मालिक को नोटिस सौंप दिया है। राजेंद्र, सुधीर, अभिषेक, सुरेंद्र, राजेश, मनोज का कहना है कि ठेके को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही ठेके को बंद नहीं कराया जाता तो वो सड़क पर जाम लगाकर इसे ताला लगा देंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई नरेश कुमार का कहना है कि ठेका चलाने वाले को नोटिस सौंप दिया है। इसका जवाब आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी

फुटपाथ पर खुला शराब का ठेका, जिसका विरोध किया जा रहा है।