मतदान जागरूकता पर रैेली निकाली
सनौली | गांवनवादा-आर स्थित शारदा शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल ने मतदान जागरूकता पर कार्यक्रम कर रैली निकाली। स्कूल प्रिंसिपल सुरेश कुमार ने छात्रों को कहा कि मताधिकार हमारा मौलिक अधिकार है। इसका प्रयोग करना हम सबका सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। हमें बिना किसी भय, लालच या दबाव के ईमानदारी और सुयोग्य प्रत्याशी को ही अपना मत देना चाहिए। इस अवसर पर धर्मेंद्र, मोहन लाल, राजेश, सुरेंद्र वशिष्ट, बलवान, महाबीर मौजूद रहे।
नवादा-आर में मतदान जागरुकता रैली निकालते विद्यार्थी।