पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग लगने से लाखों का सामान जला

आग लगने से लाखों का सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौलीखुर्द गांव के बस अड्‌डे पर स्थित कबाड़ी की दुकान में बीती रात आग लग गई। जिसमें दुकान में रखा रद्‌दी, प्लास्टिक, पीतल आदि लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हों गया। दुकान मालिक ने आग लगने की शिकायत सनौली नाका चौकी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

उत्तरप्रदेश के कैराना निवासी तौफीक सनौली खुर्द गांव के बस अडडे पर तिलक राम त्यागी की दुकान को किराये पर लेकर कबाड़ी का काम कर रहा है। बीती रात तौफीक रोजाना की तरह दुकान को बंद करके अपने घर चला गया। देर रात को अचानक दुकान में आग लग गई। पड़ोसी दुकानदारों ने यह सब देखकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन जब तक काफी सामान जल चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

बापौली. कबाड़ीकी दुकान में लगी आग के बाद का दृश्य।