- Hindi News
- \"बदल गया घमंड़ी\' नाटक के माध्यम से किया जागरूक
\"बदल गया घमंड़ी\' नाटक के माध्यम से किया जागरूक
अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार संस्था ब्रेक-थ्रू द्वारा बापौली स्थित राजकीय महाविद्यालय, चौपाल और छाजपुर में \\\"बदल गया घमंड़ी\\\' नाटक के माध्यम से लिंग भेदभाव पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं गांव की चौपाल में बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया।
गौरतलब हैं कि ब्रेक-थ्रू एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था हैं जो पिछले डेढ़ दशक से कर्नाटक, बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली में महिला मुद्दो घरेलू हिंसा जैसे मुद्दो पर काम कर रही हैं। मार्च 2013 में हरियाणा प्रदेश लिंगानुपात कम होने से सरकारी अधिकारियों अौर काॅलेज छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। इसमें 17 हजार छात्र-छात्राओं को लिंग भेदभाव लिंग चयन विषय पर प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा ब्रेक-थ्रू गावों और शहरों में चौपालों सार्वजनिक स्थलों पर इसी विषय पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रहा है। को-ऑर्डिनेटर संजय कुमार ने बताया कि हमारा समाज पुरुष प्रधान समाज हैं जिस कारण समाज में लड़कों के मुकाबले लड़कियों को कम महत्व दिया जाता हैं।
प्राचार्य गुरनाम सिंह मलिक ने कहा लड़कों पुरुषों को हर तरह की आजादी हैं, जबकि लड़कियों महिलाओं पर कई बंदिशें लगाई जाती हैं। इस अवसर पर विन्नू कक्कड़, सुनीता चॉद, रसमी तुली, डाॅ. दलबीर देशवाल, डाॅ. राजेश मेहरा, सुधीर पुजारा, रमेश रोहिला, प्रदीप, साहिल, धर्मेन्द्र उपस्थित रहे।
सनौली. लिंगभेद भाव पर नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।