यूरिया की किल्लत से बनी परेशानी
जिलेभरमें जहां यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं, सनौली यमुना पुल के रास्ते हरियाणा से उत्तरप्रदेश में यूरिया की तस्करी जोरों पर हो रही है। बताया जाता है कि खाद की तस्करी को रोकने के लिए कृषि विभाग ने पुलिस प्रशासन को भी सहयोग करने का आग्रह किया है। विभागीय अधिकारी कर्मचारी अभी छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस विभागीय अधिकारियों के अलर्ट होने के बाद भी खाद की तस्करी नहीं रूक रही है।
किसान कंवरपाल, नरेश, सतबीर का कहना है कि जब भी किसानों को खाद की जरूरत होती है, तभी पीछे से नहीं रहा है, ये बात कहकर उन्हें टरका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस बारे में बापौली ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कौशिक ने बताया कि खाद किल्लत का मामला उनके भी संज्ञान में आया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
कृषि उपनिदेशक डॉ. मनजीत नैन ने खाद की किल्लत को खारिज करते हुए कहा कि मंगलवार को जिले में एनएफएल की ओर से 150 टन यूरिया की सप्लाई की गई है, ताकि किसानों के सामने समस्या हो। इसके अलावा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से छापामारी की जा रही है।
बापौली. सनौलीपैक्स में उतर रहे खाद को उठाते किसान।