पानीपत. गांव बापौली स्थित शहीद कैप्टन अतुल सोमरा एचपी गैस एजेंसी में एलपीजी सब्सिडी ट्रांसफर फार्म नंबर चार भरने के लिए बड़ी संख्या में गैस उपभोक्ता पहुंचे। ब्लाॅक के गांवों से सैकड़ों उपभोक्ताओं ने फार्म भरा और जमा कराया।
गैस एजेंसी संचालक आरएस सोमरा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एजेंसी में फार्म नंबर 4 भरा जा रहा है, जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड और बैंक खाते है उनके फार्म भरे जाएंगे, ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं के खाते में सरकार की ओर से सब्सिडी भेजी जा सके।
इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि जिन गैस उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड अभी तक नहीं है वे 31 मार्च तक अपना आधार कार्ड बनवा कर इस योजना का फायदा उठा सकते है।