पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसल की कटाई रुकवाने पर किसानों में रोष

फसल की कटाई रुकवाने पर किसानों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | यमुनानदी भूमि विवाद को लेकर हरियाणा के किसानों ने दोनों प्रदेशों के प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। हरियाणा के गांव रिशपुर का किसान सुनील दोपहर बाद गन्ने की फसल की कटाई कर रहा था।

इस दौरान यूपी की ओर से कैराना एसएचओ राकेश कुमार पुलिस बल मवी के किसान बलिंद्र सहित मौके पर पहुंचा। उन्होंने इस भूमि के पास तैनात हरियाणा बापौली पुलिस को गन्ने की कटाई रूकवाने के लिए कहा। इस पर हरियाणा के किसानों ने कहा कि ये भूमि हमारी है, हमने इस भूमि पर फसल उगा रखी है, तो हम ही काटेंगे। यूपी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के जवानों को कहा कि हम इस भूमि पर कैराना के एसडीएम द्वारा लगाए गए स्टे आर्डर साथ लाएं हैं, इसे रोका जाए।

उन्होंने हरियाणा पुलिस को स्टे आर्डर की कापी दी और गन्ने की कटाई रूकवाई। गांव रिशपुर के किसानों ने गन्ने की कटाई रूकवाने पर दोनों प्रदेशों की पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। वहीं, इस भूमि के साथ लगते यूपी के किसान अपने गन्ने की फसल की कटाई कर रहे हैं। इस बारे में किसानों ने नायब तहसीलदार बापौली विजय कुमार को सूचना दी तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में एसडीएम समालखा से बात करेंगे और समस्या हल कराएंगे। इसके अलावा दोनों प्रदेशों के एसडीएम जल्द ही बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।