ऑपरेटर नहीं, जमीनों के इंतकाल रुके
तहसीलकार्यालय के कंप्यूटर आॅपरेटर को प्रशासन की ओर से पद से हटा दिए जाने के बाद किसानों को जमीन की फर्द इंतकाल जैसे कार्य बंद पड़े हैं। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया है।
किसानों का कहना है कि पटवारी हाथों से फर्द बनाने का काम तो कर देते है, मगर जमीनों की फर्द कई दिनों बाद मिल रही है। कंप्यूटर रूम पर 5 नवंबर से ताले लटके हुए है। कंप्यूटर नहीं चलने से ज्यादातर किसानों के काम नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीण मदनलाल, राजेश, अशोक रहेजा नंबरदार, तारचंद, कृष्ण, सुभाष, राजेन्द्र, सुरेश, मातूराम, मोहन, अमित, महाबीर, बलवान, सुभाष, राजकुमार, बलबीर, बिजेंद्र का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने से कंप्यूटर रूम पर ताले लगे होने से लोगों को जमीनों के इंतकाल दर्ज करवाने, जमाबंदी अन्य जमीनों की नकल आदि लेने के काम ठप पड़े हुए है। इससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जल्द ही होगा समस्या का समाधान : विजय
इसबारे में नायब तहसीलदार बापौली विजय कुमार का कहना है कि जिला उपायुक्त को समस्या बताई गई है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर जल्द ही समस्या हल हो जाएगा। किसानों को पटवारियों से हाथों से फर्द बनवा कर दिलाई जा रही है और इंतकाल जमाबंदियां करवाने में दिक्कत रही है।
दोबारा इंटरव्यू लेकर लगाने का दिया अाश्वासन
हटाएगए उक्त कर्मचारियों के प्रधान विक्रम सिंह, अनील ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों के कंप्यूटर रूम पर ताले लटके हुए है। जिले की पांचों तहसील कार्यालयों बापौली, मतलौडा, इसराना, समालखा पानीपत में 23 कंप्यूटर अॉपरेटर विभाग के तहत के डीसी रेट पर लगाए हुए थे। उनका कांट्रेक्ट 31 अगस्त तक था। इसके बाद उन्हें मंजूरी नहीं दी गई। इस बारे में उपायुक्त से मिले तो दोबारा उनका इंटरव्यू टेस्ट लेकर ठेकेदार के मार्फत लगाने का आश्वासन दिया था। जो कर्मचारियों को मंजूर नहीं है