पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड बनवाने पर लोगों में हंगामा

आधार कार्ड बनवाने पर लोगों में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2013 में बनवाया था कार्ड अब तक नहीं मिला

शिविर तो हो गया खत्म, कई लोगों के नहीं बने कार्ड

मतलौडा | स्थानीयखंड कार्यालय में बनाए जा रहे आधार कार्ड को लेकर लोगों में आपस में कहासुनी हो गई। हर कोई अपना कार्ड पहले बनवाना चाहता था। इस दौरान माहौल बिगड़ते देख पुलिस को बुलाना पड़ा। आए रोज 500 से 800 लोग आधार कार्ड बनवाने आते हैं। यहां हर रोज सुबह 6 बजे लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए दो मशीनें लगाई हुई हैं।

लोगों की भीड़ को देखते हुए यह मशीनें कम हैं। आए रोज यहां आपस में झगड़े भी होते हैं। उरलाना से आए रमेश कुमार दिनेश ने बताया कि वह अपने स्कूली बच्चों महिलाओं के साथ मंगलवार सुबह 6 बजे लाइन में लगे थे। कुछ समय बाद वहां काफी भीड़ हो गई। जैसे ही दस बजे उनका नंबर आया तो धक्का-मुक्की में लाइन टूट गई और उनकी बारी नहीं आई। दोपहर 12 बजे उनका तो कार्ड बन गया, उनके बच्चों का नहीं बन सका।

कागजफाड़ दिए

उरलानाकलां वासी 10वीं कक्षा की छात्रा संगीता ने बताया कि वह दोपहर से लाइन में लगी हुई थी। जैसे ही नंबर आया तो आपरेटर ने पक्षपात करते हुए उसका कार्ड बनाने से रोक दिया गया। वह कैमरे के सामने बैठी रही तो आपरेटर ने उसकी आईडी के कागजात फाड़ दिए और उसे सीट से उठाया गया।

कीजाएगी जांच : वहीं,इस बारे में पंचायत अाॅफिसर नफे सिंह ने कहा कि मैं किसी काम से कार्यालय से बाहर था। बुधवार को जांच कागजात फाड़ने पक्षपात के मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मतलौडा. पुलिसने पहुंचकर सुलझाया लोगों का विवाद।

थर्मल | गांवनौहरा के कई लोग ऐसे हंै, जिन्होंने एक साल पहले आधार कार्ड बनवाया था, जो कि अब तक नहीं मिला। ग्रामीण प्रेमवती, सुमन, सुधीर, बलकार, निर्मला, कांता, सुदेश ने बताया कि उन्होंने 2013 को गांव के सरकारी स्कूल में आधार कार्ड के लिए निशान दिए थे। एक साल बीत गया, अब तक उन्हें आधार कार्ड नहीं मिला। जब शहर में इंटरनेट से आधार निकलवाने गए तो बताया कि आपका डाटा ही कंपनी ने आगे नहीं पहुंचाया। उन्होंने उपायुक्त से अपील की उनका आधार कार्ड बनवाया जाए और लापरवाही करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।