- Hindi News
- सनौली क्षेत्र में बदमाशों ने 4 जगहों पर लूटपाट की
सनौली क्षेत्र में बदमाशों ने 4 जगहों पर लूटपाट की
सनौली | देररात चार अलग-अलग जगहों पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित एसपी राहुल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पंहुचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बापौली से अधमी रोड स्थित उग्राखेड़ी निवासी चरण सिंह का मशरूम फार्म हाउस है, इसे बापौली निवासी सुखबीर ने ठेके पर ले रखा है। उसने करीब एक एकड़ जमीन में खुंबी लगा रखी है। इसकी देखरेख इलियास निवासी आलम (कैराना) उसके परिवार के आदमी करते हैं। इलियास ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे वह अपनी प|ी इमराना, बुआ के लड़के उमरदीन उसकी प|ी संजीदा ऑटो चालक बलवान खुंबी तोड़ने के साथ साथ उसकी पैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आए और बलवान को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हथियारबंद बदमाश सात हजार रुपए की नगदी, कपड़े समेत अन्य सामान उठाकर ले गए।
दोमोबाइल ले गए : कुछबदमाश गांव अधमी में बने भट्ठे के पास शीशपाल के घर में घुसे और लूटपाट कर गए। शीशपाल ने बताया कि रात ढाई बजे कुछ बदमाश आए और मारपीट करने लग गए। इसके साथ दो मोबाइल भी ले गए।
वहीं, जगदीश के घर बेटे दीपक, विनोद से मारपीट की गई। शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। इसी बीच बदमाश यमुना नदी के कच्चे रास्ते से यूपी की ओर भाग गए। इसके बाद गांव नन्हेड़ा के सरपंच सुखबीर के खेत में सब्जी की खेती का काम करने वाले रामप्रसाद लक्ष्मी नारायण के साथ मारपीट कर 900 रुपए लूटकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी बापौली रामकुमार ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी।