शिविर में 120 लोगों की आंखें जांची
सनौली/बापौली | गांवसनौली खुर्द स्थित धर्मशाला में गुरुवार को अर्पणा अस्पताल मधुबन की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 120 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इसके अलावा उन्हें दवा भी दी गई। शिविर का शुभारंभ मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आंखों के बिना जीवन अधूरा है। मनुष्य की सेवा ही प्रभु सेवा है। इस दौरान डॉ. दिनेश धीमान की टीम ने जांच की। वहीं, कृष्ण, अर्जुन लाल, सोमदत्त, उर्मिला मलिक, आशा सचदेवा, सुनीता, लक्ष्मी ने इसमें सहयोग किया। मौके पर समाजसेवी इंदिरा खुराना, बलिन्द्र, राजेंद्र, कृष्ण दत्त, अर्जुन लाल, हरीश मौजूद रहे।
सनौली/बापौली. गांवसनौली खुर्द में नि:शुल्क नेत्र जांच कैंप में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।