पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लघु नाटिका से सामाजिक बुराई दूर करने का संदेश दिया

लघु नाटिका से सामाजिक बुराई दूर करने का संदेश दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बापौली/सनौली |बापौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कलां संगम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. गुरनाम मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकाला जा सकता है। यह एक ऐसा अवसर है जहां देश को हुनर मिलता है। कलां संगम के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने लघुनाटिका के माध्यम से समाज को बेटी की रक्षा करने और अधंविश्वास को दूर करने का संदेश दिया। इस दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. दलबीर, डाॅ. कुलदीप, सुनीता चांद ने निभाई। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक सुधीर पुजारा ने किया। इस मौके पर डाॅ. रमेश कुमार, डाॅ. राजेश कुमार, सुनील, जोगेंद्र, रश्मि तुली, सीमा, रितु, प्रवेश रंगा मौजूद रहे।

बापौली/सनौली. लघुनाटिका प्रस्तुत करते विद्यार्थी।