पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस

3 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | विवाहिताने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। बापौली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव गोयला खेड़ा निवासी सविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में जोनी निवासी दोहरा (कैथल) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति जोनी सहित सास ससुर उससे मायके से कार सोने के जेवर लाने की डिमांड करते थे। मांग पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने पुलिस से उचित कारवाई की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर पति जोनी, सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, मामले की तफ्तीश जारी है।